फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: हरिद्वार में भव्य दीपोत्सव, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर किया दीपदान

Mon, 22 Jan 2024 07:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Ram Mandir Pran Pratishtha Deepotsav: विशाल रामनाम ध्वजा से हरकी पैड़ी का समूचा परिसर सजाया गया है। शाम को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
गंगा पूजा करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उत्तराखंड में भी उत्सव का माहौल है। हरिद्वार में श्रीगंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। विशाल रामनाम ध्वजा से समूचा परिसर सजाया गया है।

विज्ञापन


दिनभर कई तरह के आयोजन किए गए जिससे पूरा शहर राममय हो गया। शाम को हरकी पैड़ी पर दीप जलाए गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगा पूजन कर दीपदान किया। 

VIDEO : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य रूप से सजा हरिद्वार, रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाई हरकी पैड़ी
विज्ञापन

 

Trending Videos

सुबह से शाम तक राम भजन में मगन रहे मुख्यमंत्री धामी

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह से शाम तक राम भजन में मगन रहे। सीएम आवास पर सुबह सबसे पहले उन्होंने वहां स्थित देवालय में रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। उसके बाद उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर में सपरिवार रुद्राभिषेक और यज्ञ किया।

सुबह सीएम आवास के देवालय में चौपाइयों का पाठ करने के बाद परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर उन्होंने गोमाता की सेवा की। इस मौके पर उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के रूप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण हैं।

कहा, पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदान के बाद इस भव्य और दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चारों ओर आनंद, उत्साह तथा उल्लास है। संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

सीएम ने प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ सुथरा रखने और पावन अवसर को पर्व की भांति मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु श्रीराम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की। इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु राम से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

‘यह हर्ष-उल्लास और गौरव का क्षण’

सीएम ने कहा, हम सभी प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण है। सीएम सपरिवार टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर यज्ञ में शामिल हुए। अयोध्या में श्रीराम के बाल विग्रह रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्होंने टपकेश्वर में प्रसाद भी बांटा। इस अवसर पर कहा, आज का यह दिन प्रभु श्रीराम के न्याय, नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करुणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है। कहा, संतों की तपस्या, कारसेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में रामलला भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। आज का यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

श्रीराम की पहली झलक देख सब खड़े हो गए

टपकेश्वर मंदिर में सीएम के पूजा पाठ के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब अयोध्या से हो रहे सीधे प्रसारण के दौरान भगवान श्रीराम की प्रतिमा की पहली झलक स्क्रीन पर दिखाई दी। प्रतिमा को देखते ही मुख्यमंत्री समेत सभी मौजूद लोग अपने-अपने स्थानों पर खड़े हो गए और जयश्रीराम के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें