फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: आ रहे भगवान...उत्तराखंड की बेटी के भजन को जुबिन ने दी आवाज, देशभर में मचाया धमाल

Sun, 21 Jan 2024 09:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Ram Mandir Inauguration:मुख्यमंत्री ने कहा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल के गाए भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
सीएम धामी से मिलीं लेखिका प्राची कंडवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की बेटी प्राची के रचित भजन 'आ रहे भगवान हैं' ने आजकल देशभर में धमाल मचा रखा है। इस भजन को उत्तराखंड के गायक जुबिन नौटियाल ने स्वर दिए हैं। रविवार को प्राची ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके आवास पर काव्य रचना की प्रति भेंट की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लेखिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा, उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल पर उत्तराखंड की बेटी प्राची द्वारा रचित एवं उत्तराखंड के ही बेटे जुबिन नौटियाल के गाए भजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा: युग राम राज का आया है...राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी राजधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राची ने कहा, एक सामान्य गृहिणी के लिए इससे अधिक गौरवमयी क्षण क्या हो सकता है जब देश दुनिया के सभी सनातनियों तक मेरी भावनाएं एवं श्री राम के प्रति आगाध आस्था लेखनी के माध्यम से भजन के रूप में गुंजायमान हो रही है। इस दौरान विधायक खजानदास एवं प्राची के पति डॉ. विपुल कण्डवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें