समूह ग के रिक्त पदों के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दून के परेड ग्राउंड में रैली के दिन ही परीक्षा होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रैली के चलते शहर में हुए रूट डायवर्जन से पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पहुंचने में समय लगा तो बाद में सड़क पर लगे जाम से भी अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परेड ग्राउंड के आसपास के शिक्षण संस्थान में जहां परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, वहां तक अभ्यर्थियों को पहुंचने के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोग की ओर से लिखित परीक्षा कराई गई। यह परीक्षा पिछले साल कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर के कारण करीब एक साल टल रही है। आज यानी पांच दिसंबर को परीक्षा सुबह दस से 12 बजे और दोपहर दो से चार बजे के बीच होगी।