फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार कलाई पर सजेगा लाखों का प्यार

Tue, 05 Aug 2014 05:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं, प्यार का कोई मोल नहीं होता। इसे सही साबित करते हुए इस बार रक्षाबंधन पर बहनें भाई की कलाई पर हजारों से लेकर दो लाख रुपए तक की राखियां बांधने जा रही हैं।
विज्ञापन


50 हजार से दो लाख की राखी
बाजारों में डायमंड, गोल्ड, सिल्वर ब्रेसलेट राखियां 50 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपये तक में उपलब्ध हैं। जिन्हें न सिर्फ पसंद किया जा रहा है, बल्कि खरीदारी भी भरपूर हो रही है।

इनके अलावा कम कीमत की ट्रेडिशनल राखियां भी लोगों को रिझा रही हैं। राजपुर रोड स्थित कमल ज्वेलर्स के सेल्समैन भास्कर शर्मा ने बताया कि इस बार बहनें भाइयों के लिए दो लाख रुपए कीमत वाली ब्रेसलेट राखियां खरीद कर गई हैं।
विज्ञापन


डायमंड और गोल्ड ब्रेसलेट राखियों में चेन पैटर्न खूब रिझा रहा है। चांदी की राखियों में गणेशजी का डिजाइन ज्यादा पॉपुलर है। त्योहार में सिर्फ 10 दिन का वक्त बचा है, ऐसे में राखियों का बाजार पूरी तरह सज चुका है।

सिर्फ डिजाइनर या महंगी राखियां ही नहीं, ट्रेडिशनल राखियों की खरीदारी भी जोरों पर है। खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोग गोल्ड प्लेटेड राखियां भी पसंद कर रहे हैं। इनका कलर और स्टाइलिंग बिल्कुल सोने जैसा है।

यह 250 से 500 रुपए में आसानी से मिल जा रही हैं। पलटन बाजार में खरीदारी करने पहुंची संगीता ने बताया कि गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट स्टाइल राखी बहुत पसंद आई तो खरीद ली।

कहा कि चाहती तो थी महंगी सी सोने वाली राखी खरीद लूं मगर इतना पैसा तो नहीं है। लेकिन मलाल नहीं, क्यूंकि यह राखी भी हुबहू महंगी राखी की तरह ही दिख रही है।

राखियों की कीमत
डायमंड ब्रेसलेट राखी- एक लाख से 10 लाख रुपए तक
गोल्ड ब्रेसलेट राखी- 35 हजार से दो लाख रुपए तक
सिल्वर राखी- 500 से 10 हजार रुपए तक

दस को 1:25 बजे के बाद शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन दस अगस्त को है। भद्रा लगने के कारण इस दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 1:25 बजे के बाद है।

आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि अगर इतना लंबा इंतजार नहीं करना है तो भद्रा पुच्छकाल यानी सुबह 10:05 बजे से 11:05 बजे के दौरान राखी बांधी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें