फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मंदिर को संवारेगी राजस्थानी आर्ट

Fri, 04 Jul 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल जून में आई आपदा से नुकसान पहुंचने के बाद केदारनाथ मंदिर की तस्वीर राजस्थान के कारीगर बदल रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दून सर्किल ने पत्थर तराशने के काम में उनकी विशेषज्ञता के चलते उनकी सेवाएं ली हैं।

मंदिर के बाहर का प्लेटफार्म तो तैयार किया जा चुका है, फिलहाल इसके पश्चिमी भाग में पत्थर लगाए जा रहे हैं।

मानसून की वजह से हो सकती है परेशानी

इस कार्य को पूरा होने में फिलहाल साल भर लगने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दिक्कत मानसून की वजह से पैदा हो सकती है।

बारिश से हालात खराब होने की स्थिति से पहले पत्थर लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

टीम ने मंदिर के भीतर के फर्श को क्लीन करने का काम भी लगभग संपन्न कर लिया है। एएसआई दून सर्किल के साथ ही संस्थान की केमिकल ब्रांच के विशेषज्ञ भी इस वक्त मंदिर में कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम और कनेक्टिविटी बन रही बाधा

एएसआई के काम में मौसम और कनेक्टिविटी बाधा बन रही है। बारिश का कोई ठिकाना नहीं हो रहा। उस पर कनेक्टिविटी समस्या बनी हुई है।

हेली सर्विस बंद हो चुकी है। इस मौसम में सड़क टूटने के बाद और मुश्किल पैदा हो सकती है।
- अतुल भार्गव, अधीक्षण पुरातत्वविद्, एएसआई दून सर्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें