फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भक्तों ने शंकराचार्य को सिखाया 'सबक'

Fri, 04 Jul 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा साईं बाबा पूजन को उठाए गए सवालों का जवाब अब साईं भक्त खुद देंगे।
विज्ञापन


शंकराचार्य भले ही साईं बाबा की भक्ति को लेकर सवाल उठा रहे हों, लेकिन रुड़की के साई भक्तों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता दिख रहा है।

यहां श्री साईं बाबा परिवार सेवा समिति से जुड़े लोगों की ओर से दुर्गा कॉलोनी के पास साईं बाबा का भव्य मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही है।

शंकराचार्य के बयानों से उपजा विवाद

दावा है कि यह मंदिर उत्तर भारत के सबसे भव्य मंदिरों में से एक होगा।

गौरतलब है कि द्वारिकापीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पिछले दिलों साई बाबा को मुस्लिम फकीर बताया था और उनके मंदिर बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई थी।

इस बयान के बाद उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।

इसके विपरीत रुड़की में स्थित साईं परिवार के सदस्यों में आपसी विवाद के चलते दो गुट बन गए हैं।
विज्ञापन

12 जुलाई को होगा भूमि पूजन

श्री साईं बाबा परिवार सेवा समिति के सदस्यों की ओर से यहां दुर्गा कॉलोनी के पास करीब दो बीघा भूमि में साईं बाबा का भव्य मंदिर बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

साईं परिवार के अध्यक्ष आनंद सेठ ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 12 जुलाई को भूमि पूजन किया जाएगा।

इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें