फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवा के साथ झमाझम बारिश, ठंड बढ़ी

Wed, 08 Oct 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में बुधवार की सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर हवा के साथ तेज बौछार पड़ने से देहरादून में ठंड बढ़ गई। बुधवार को सुबह से ही बादल और धूप के बीच आंख-मिचोली खेल रहे थे। लेकिन बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बुधवार को वर्षा होने की संभावना जताई थी। खास तौर पर नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गरज-बरस संभावित थे।

राज्य में मंगलवार को कई जगह बारिश पड़ी। मुक्तेश्वर में 2.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

गैरसैंण में हुई बारिश
कर्णप्रयाग/गैरसैंण में मौसम का बदला मिजाज एक बार फिर लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। गैरसैंण में लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से जहां ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


वहीं पिंडरघाटी और कर्णप्रयाग में मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। बार-बार बदलते मौसम से वायरल, खांसी और जुकाम का प्रकोप बना हुआ है।

बारिश और ओलावृष्टि से फसलें चौपट
गैरसैंण में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से कई गांवों में मंडुवा औश्र चौलाई सहित दहलनी फसलों को भारी नुकसान की सूचना है। तेज बारिश से थराली-देवाल-मुंदोली मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और पानी भर गया।

केदारबगड़ से राड़ीबगड़ और चेपड़ों के बीच में दो-तीन स्थानों पर भारी मलबा जमा होने से मार्ग दो घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी की मदद से शाम पांच बजे मार्ग बहाल कर दिया। नारायणबगड़ में भी एक घंटा तेज बारिश हुई।

वहीं गैरसैंण में लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से जहां ठंड बढ़ गई है। पिंडरघाटी और कर्णप्रयाग में मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। बार-बार बदलते मौसम से वायरल, खांसी और जुकाम का प्रकोप बना हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें