मुक्तिदायिनी मां गंगा को गंदगी से मुक्त करवाने के लिए हरिद्वज्ञर में लोग साथ जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। अमर उजाला की पहल पर गंगा सफाई अभियान के तीसरे दिन कुशावर्त घाट और ऋषिकुल गंगा घाट पर सफाई के लिए सैकड़ों लोग उतरे।
छुट्टी का दिन गंगा मैया को समर्पित
मंगलवार को शिक्षकों के अलावा राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभियान में योगदान दिया। शिक्षकों ने छुट्टी का दिन गंगा मैया को समर्पित कर दिया।
मंगलवार को गंगा सफाई का कारवां और आगे बढ़ा। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, भाजपा गंगा प्रकोष्ठ, महानगर कांग्रेस, सेव गंगा फाउंडेशन के साथ ही अन्य सैंकड़ों लोग गंगा की सेवा में जुटे।
जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के सैंकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कुशावर्त घाट के सामने गंगा से कूड़ा-कचरा निकाला। महानगर कांग्रेस कमेटी ने ऋषिकुल घाट पर गंगा में उतरकर सफाई की। युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने घाट पर और गंगा में फेंकेगए कू ड़े को साफ किया।
भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी के समीप कांगड़ा घाट पर सफाई अभियान चलाया। गोंविद घाट समिति गोविंदपुरी की ओर से गोविंद घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। सेव गंगा फाउंडेशन की ओर से हरकी पैड़ी पर गंगा से पुराने कपड़े निकाले गए।
गंगा स्वच्छता अभियान में नगर निगम ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया है। नगर निगम की टीम साथ-साथ गंगा से निकाला गया कूड़ा उठा रही है।
अभी तो गंगा सफाई अभियान में हूं
पूर्र्व विधायक अम्बरीष कुमार ऋषिकुल पर गंगा सफाई कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर एक कार्यकर्ता का फोन आया। उन्होंने पूर्व विधायक से मिलने का समय मांगा। अम्बरीष कुमार ने कहा कि अभी तो गंगा सफाई में हूं। दो घंटे किसी से नहीं मिल सकता।