फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में सर्दी के अहसास के बाद अब चटख धूप

Tue, 07 Jun 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश का नजारा। - फोटो : file photo
विज्ञापन
सोमवार शाम को उत्तराखंड के कई इलाकों में हुई बारिश से सूबे मौसम ने सर्दी का अहसास करा दिया है। मंगलवार की सुबह भी राजधानी देहरादून सहित रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, श्रीनगर, नई टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में रुक रुक बारिश हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को देहरादून में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। रुक रुक कर हो रही बारिश से दून का मौसम सुहावना हो गया। मानसून से पहले मौसम में आए इस बदलाव से दूनवासियों के चेहरे खिल गए।

वहीं गढ़वाल के कई पहाड़ी इलाकों में बारिश और बादलों से पहरा लगा रहा। हरिद्वार में मसूलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। दोपहर बाद फिर धूप खिलने से लोग ज्यादा देर तक सुहावने मौसम का लुत्फ नहीं उठा पाए।
विज्ञापन

छह हजार यात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री
उत्तरकाशी जिले में पल-पल बदलते मौसम के बीच चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है। सोमवार को 2250 तीर्थयात्री यमुनोत्री तथा 4233 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।

सोमवार सुबह से ही बादल छाने से बारिश के आसार बनने लगे थे, लेकिन दोपहर में फिर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार हो गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई और शाम को मौसम फिर खुल गया।

सोमवार को 2250 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 4233 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। नौ मई को कपाट खुलने से लेकर अब तक 1,16,839 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1,81,184 यात्री गंगोत्री धाम की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें