फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा होते मानसून के बीच मौसम हुआ सुहावना

Sun, 20 Sep 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विदा होते मानसून के बीच रविवार को राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज बदला।
विज्ञापन


शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिससे दूनवासियों को गर्मी से निजात मिली। इससे पहले रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया।

उधर, शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चलीं और हल्की बारिश भी हुई। आगामी दो दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है। रविवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बादल और बारिश की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने रविवार को प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

चारधाम यात्रा मार्गों पर भी हो सकती है हल्की बारिश
चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आगामी दो दिन हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और श्री हेमकुंड साहिब में आगामी दो-तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें