अचानक बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों में ठंड लौट आई है।
पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
गुरुवार को गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, फूलों की घाटी में जमकर बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में दिनभर बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
औली में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा, तो आज से होने वाली राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग प्रतियोगिता भी प्रभावित हो सकती है।
सांकरी-तालुका मार्ग 15 दिन से बंद
उत्तरकाशी जिले के घाटी वाले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे ठंड लौट आ गई है।
पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी
मोरी क्षेत्र में सांकरी-तालुका सड़क पर तो एक पखवाड़े से यातायात अवरुद्ध पड़ा है और अब धौला-मसरी सड़क भी बंद होने से क्षेत्र के दो दर्जन गांव अलग-थलग पड़ गए हैं।
पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
गुरुवार सुबह से जिले के निचले इलाकों में रिमझिम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मंगलवार को 20 डिग्री के पार पहुंचा पारा गुरुवार को 8-12 डिग्री तक गिर गया है।
पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हर्षिल, डोडीताल, राड़ी टॉप, गीठ वजरी, सरबडियार एवं सांकरी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। सांकरी-तालुका सड़क सात फरवरी की बर्फबारी के बाद से ही बंद है।
पहाड़ियों पर फिर गिरी बर्फ
कर्णप्रयाग में गुरुवार तड़के रुक-रुककर हुई बारिश से ठंड लौट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां जमकर हिमपात हुआ, वहीं निचले इलाके शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।
पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
उधर, पिंडरघाटी सहित गैरसैंण क्षेत्र में भी रिमझिम बारिश हो रही है। देवाल ब्लाक के हिमनी, तोरती, झलिया, रामपुर सहित वाण, वैदनी और रूपकुंड में बर्फबारी की सूचना है।
पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
गैरसैंण क्षेत्र में भी दूधातोली की पहाड़ियों पर बर्फबारी की सूचना है। जबकि निचले इलाके आदिबदरी, नारायणबगड़, सिमली, कर्णप्रयाग, गौचर और लंगासू शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।
दोपहर बाद थमी बारिश-बर्फबारी
चमोली जिले में बुधवार देर रात्रि से शुरू हुई बारिश गुरुवार को दोपहर बाद थमी। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी, औली में भी जमकर बर्फबारी हुई।
पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी
जोशीमठ में भी बारिश से ठंड बढ़ गई है। औली में शुक्रवार से राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू होनी है। यदि मौसम का मिजाज ऐसे ही रहा, तो स्कीइंग प्रतियोगिता प्रभावित हो सकती है।
प्रदेश पर अभी रहेगी इंद्रदेव की दृष्टि
प्रदेश भर में महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार को इंद्रदेव का असर रहा। बारिश के साथ ही चमोली, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ।
पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो अभी इंद्रदेव की दृष्टि कायम रहेगी। आने वाले 36 घंटे में मौसम का यही रंग बने रहने वाला है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही बारिश की संभावना है। राजधानी दून में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे।
पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
कई स्थानों पर तेज बौछारों के साथ ही ओलावृष्टि और झक्खड़ की आशंका है। अधिकतम तापमान में और गिरावट संभावित है। इसका माप अधिकतम 17, जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी
उधर, दून में बुधवार रात के वक्त गरज-चमक के साथ बादल बरसे। गुरुवार सुबह तक बरसात होती रही। शाम साढ़े पांच बजे तक 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
राजधानी का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 63 दर्ज किया गया। हल्की-फुल्की बारिश के तकरीबन चार मार्च तक बने रहने की संभावना है।