फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश और कोहरे के आगोश में मसूरी

Sun, 07 Feb 2016 06:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार पूरे दिन रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


समूची पर्यटन नगरी कोहरे और धुंध के आगोश में समा गई। बारिश से पारा शून्य के आसपास मंडराता रहा। कई बार तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। नगर में बर्फवारी की संभावना को देखते हुए सैलानियों ने रूख किया। मगर देर शाम तक भी बर्फवारी नहीं हुई।

अलबत्ता रविवार को तड़के भारी ओलावृष्टि से घरों की छत पर ओले की परत जम गई। उधर दूसरी और सुरकंडा देवी मंदिर और नागटिब्बा की पहाड़ियों में हल्की बर्फवारी के समाचार मिले हैं।
विज्ञापन


नगर में इस बार दिसंबर से लेकर जनवरी का पूरा महीने बारिश न होने से आगामी पर्यटक सीजन के लिए पानी की दिक्कत बढ़ाना लाजमी थी। लेकिन रविवार को बारिश से पानी के स्त्रोत सूखने से बच गए। लंबे समय से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।

बारिश न होने से वाइरल फीवर समेत अनेक बीमारियां घर करने लगी थी। बारिश से आसपास के किसानों की फसल पूरी बर्वाद होने से बच गई। नगर में सुबह से लेकर रात तक बारिश होती रही।

पारा गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा कम रौनक दिखाई दी। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग अपने घरों की चारदीवारी में कैद हो गए।
विज्ञापन


जबकि मेहनतकश मजदूर तबके की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। बारिश और ठंड का प्रकोप बढ़ने से हिमपात की संभावना बलवति हो गई है। बारिश के चलते बाजार और सड़कों पर वाहन भी कम दौड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें