फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से मिलेगी राहत, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 12 May 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में रात को बारिश के बाद दिन में तेज धूप रही। इससे दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पढ़े: UP के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ के बारे में ऐसा सोचते हैं उनके माता-प‌िता

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा रुद्र्रप्रयाग व बागेश्वर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आंशिक बादल आ सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें