फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-मुरादाबाद के बीच रेलवे ट्रैक की वेल्डिंग टूटने से मचा हड़कंप, चाबी मैन की सूचना से टला हादसा

Wed, 17 Apr 2019 07:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रामनगर-मुरादाबाद संभाग के बीच 46 किमी स्टोन के पास ट्रैक पर रेल पटरी की वेल्डिंग टूटने से विभाग में खलबली मच गई। चाबी मैन की सूचना पर ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। ट्रैक की अस्थायी मरम्मत के बाद ट्रेन को वहां से गुजारा जा सका। अगर वेल्डिंग टूटी रहती तो हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे रेलवे का चाबी मैन सतीश कुमार ट्रैक के निरीक्षण पर था। इस दौरान काशीपुर-अलीगंज ट्रैक पर 46 किमी के पास खंभा नंबर तीन और चार के बीच रेल पटरी की वेल्डिंग टूटी हुई थी।

चाबी मैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एसएस डुंगरियाल और सीनियर सेक्शन इंजीनियर देवराज सिंह को दी। सूचना पर रेल प्रशासन ने मुरादाबाद से काशीपुर जाने वाली ट्रेन 55231 अप को अलीगंज हॉल्ट पर ही रोक लिया। एईएन भूपेंद्र सिंह धर्मशक्तू, एसएसई देवराज सिंह और राजेंद्र सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर अस्थायी मरम्मत कर ट्रेन को वहां से गुजारा। करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। एसएसई देवराज ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें