फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड को 'प्रभु' की सौगात

Tue, 07 Apr 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग महत्वाकांक्षी रेल लाइन के निर्माण पर केंद्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु ने गेंद राज्य सरकार के पाले में फेंक दी है। उन्होंने कहा कि रेलमार्ग के कार्यों को लेकर राज्य सरकारों को अपनी प्राथमिकता तय करनी चाहिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार चाहेगी तो इस रेलमार्ग का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय चारधाम यात्रा के लिए नई ट्रेन शुरू करेगा।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह रेलमंत्री से पत्रकारों ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पर काम शुरू न होने की बाबत सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जहां लोगों को ज्यादा जरूरत है वहां पहले काम पूरे कराए जा रहे हैं। लोगों की जरूरत और प्राथमिकता का निर्धारण राज्य सरकार को करना होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्य और मंत्रालय मिलकर बनाएंगे कंपनी

इन कार्यों में आने वाला 53 प्रतिशत खर्च राज्य सरकारों को वहन करना होता और शेष 47 प्रतिशत खर्चा केंद्र सरकार करती है। उत्तराखंड सरकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे।

उन्होंने कहा कि नए रेलमार्गों के निर्माण के लिए रेल मंत्रालय और राज्य सरकार मिलकर एक कंपनी बनाएंगे। उसी कंपनी से प्रोजेक्ट पूरा कराया जाएगा।

सभी डीआरएम को निर्देश दिए जाएंगे कि प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर बेस किचन की स्थापना की जाए। जिससे यात्रियों को गर्म खाना मिल सके। रेल सुरक्षा के बाबत कहा गया कि लखनऊ की आरडीएसओ संस्था और डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी रेल सुरक्षा को लेकर पहले गठित ‘अनिल काकोदकर कमेटी’ की रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें