फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेस्ले पर आफत: ताबड़तोड़ छापे मार मैगी की हजारों पेटियां सील

Fri, 05 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगी को लेकर कुमाऊं भर में शुक्रवार को ताबड़तोड़ छापे मारे गए। ऊधमसिंह नगर स्थित नेस्ले की फैक्ट्री में भी टीम ने छापामार कर मैगी की हजारों पेटियां सील कीं। वहीं, बच्चे भी मैगी के विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर के डीएम डॉ. पंकज कुमार पांडेय के निर्देश पर एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने नेस्ले की फैक्ट्री में छापामारी कर उत्पादन की जांच की।

करीब दो घंटे हुई जांच के दौरान फैक्ट्री की पांचों उत्पादन लाइनें बंद मिलीं। इस दौरान मैगी की 5109 पेटियां बरामद की गईं, जिस गोदाम में ये पेटियां रखी गईं थीं, प्रशासन ने उसे सील करा दिया है।
विज्ञापन

लैब में जांच के ‌दो तिहाई सैंपल में मैगी ही

सील करने के साथ ही कंपनी में वापस आने वाले माल की रोजाना रिपोर्ट प्रशासन को देने के निर्देश भी कंपनी अफसरों को दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सिडकुल की फैक्ट्री में रोजाना तीन सौ टन मैगी का उत्पादन होता है। इधर, पिछले एक माह में रुद्रपुर स्थित लैब में विभिन्न जिलों से मैगी, तेल, पनीर, घी के करीब 90 सैंपल जांच को आए। इनमें से दो तिहाई नमूने मैगी के ही हैं। मैगी के नमूनों की जांच प्राथमिकता से कराई जा रही है।

उधर, अल्मोड़ा में शुक्रवार को पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बाजार में ताबड़तोड़ छापे मारे। टीम ने नेस्ले के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में रखे मैगी के हजारों पैकेट सील कर दिए। चेतावनी दी कि कोई भी दुकानदार मैगी बेचते पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बच्चे भी उतरे मैगी के विरोध में

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजार में छापामारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। नैनीताल जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग में छह इंस्पेक्टर हैं, जिनके नेतृत्व में टीमें शनिवार से हर तहसील क्षेत्र में दुकानों में चेकिंग करेंगी। मैगी बरामद होने पर उसे जब्त किया जाएगा।

पिथौरागढ़ में भी दुकानों में चेकिंग की गई। चंपावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 70 दुकानों में छापे मारकर पांच दुकानों में मिलीं मैगी के 50 पैकेटों को सील कर दिया तथा इन पैकेटों को 7 जून तक कंपनी को वापस करने के निर्देश दिए।

चंपावत में बच्चों ने जलाई मैगी
अपने पसंदीदा फास्ट फूड के खिलाफ बच्चे भी सड़क पर उतर आए हैं। एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने शुक्रवार को बस स्टेशन रोड पर मैगी के 35 पैकेटों को आग लगा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें