फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश, ठेका संचालकों में हड़कंप

Tue, 03 Sep 2024 03:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 प्रदेश के शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी से ठेका संचालकों में हड़कंप मच गया। पूरे प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड पड़ी है।
विज्ञापन
शराब के ठेकों पर रेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप में मच गया।

विज्ञापन





लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।

टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: दुनिया के सबसे ऊंचे कालिंदीखाल-बदरीनाथ ट्रैक को ITBP जवानों ने किया पार, 80 बर्फीले नालों से गुजरे
विज्ञापन


सीएम धामी ने सख्त निर्देश दिए कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें