कॉलेज प्रबंधन ने नहीं की कोई कार्रवाई
पीड़ित के मुताबिक गत दिनों वह एमबीबीएस छात्रों की कक्षा में पढ़ रहा था। इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने करीब 150 जूनियर छात्रों के सामने ही उनके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। गाली-गलौज भी की। आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत मिलने ही बिना किसी देरी के एंटी रैगिंग कमेटी को मामले की जांच सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन रैगिंग जैसी गंभीर घटनाओं के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है।
- डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज