फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली के आदेश पर भड़के पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी

विज्ञापन
यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण भवन के बाहर प्रदर्शन करते लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर् - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों से वसूली के आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। कर्मचारियों ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय में प्रदर्शन किया और रैली निकालकर धरना दिया। चेतावनी दी कि जब तक वसूली के आदेश वापस नहीं हो जाते, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों द्वारा वर्कचार्ज में की गई सेवा अवधि में शासनादेश के अनुरूप वेतन भत्ते एवं वेतन बढ़ोतरी दी गई। साथ ही समय-समय पर स्वीकृत वेतनमानों तथा शासनादेशों के अनुसार वेतन निर्धारण किया गया और एरियर का शासनादेश के अनुसार भुगतान भी किया गया। नियमितीकरण होने के बाद वेतन का निर्धारण उसी स्तर से आगे किया गया, जिससे वह वर्कचार्ज अवधि में वेतन पाते थे, लेकिन विभाग ने फील्ड कर्मचारियों की वर्कचार्ज अवधि में लिए गए वेतन का दोबारा निर्धारण करते हुए मूल वेतन कम कर दिया है। अब फील्ड कर्मचारियों से लाखों रुपये की वसूली की जा रही है।
कहा कि जब तक चीफ इंजीनियर की ओर से वसूली रोकने के आदेश वापस नहीं लिए जाते तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, महामंत्री हिकमत सिंह नेगी, विक्रम सिंह गुसांई, रुप किशोर, झून सिंह पंवार, ललित मोहन, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें