उत्तराखंड में पहले पीवीआर सिनेमा की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। यारियां फिल्म के हीरो हिमांश कोहली और देवांशु शर्मा ने शहर स्थित पैसिफिक मॉल में आकर सिनेमा हाल का उद्घाटन किया।
सिनेमा हाल की शुरुआत यारियां फिल्म से ही की गई। पीवीआर के अंदर चार ऑडी बनाई गई है जिसमें अलग-अलग चार फिल्में एक साथ चल सकती हैं।
हिमांश ने की तारीफ
हिमांश ने कहा कि दून और मसूरी से मेरा पुराना नाता है। मैं अक्सर यहां आता हूं। यहां पीवीआर सिनेमाज खुलने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। व्यस्तता के चलते हिमांश जल्द ही यहां से चले गए।
देवांशु ने बांटी अपनी यादें
यारियां फिल्म में ही सेकेंड लीड निभाने वाले देवांशु शर्मा ने अपने अंदाज में कहा, हैलो देहरादून, कैसे हो? उन्होंने कहा कि मेरा दून से बचपन का नाता है। मैं यहां टेबल टेनिस और बॉस्केटबॉल खेलने अक्सर आता था। यहां आकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है।
पीवीआर लिमिटेड के सीईओ गौतम दत्ता ने कहा कि दून में खुले इस पीवीआर सिनेमाज में दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। इस मौके पर रोहित, विपुल, परमिंदर, राहुल, रजनीश, शिवराज आदि उपस्थित थे।