फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पांजलि फ्लैट धोखाधड़ी मामला: फरार मित्तल दंपती के घर नोटिस चस्पा, आरोपियों के घर ईडी की टीम ने कराई मुनादी

Wed, 13 Mar 2024 11:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: पुलिस ने साल 2020 में पुष्पांजलि इंफ्राटेक पर देहरादून में करीब 90 फ्लैट खरीदारों से 45 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
ईडी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2020 में देहरादून के पुष्पांजलि फ्लैट की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मित्तल दंपती के हरिद्वार स्थित आवास पर ईडी की टीम ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया। दोनों साल 2020 से ही फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुलिस ने साल 2020 में पुष्पांजलि इंफ्राटेक पर देहरादून में करीब 90 फ्लैट खरीदारों से 45 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुष्पांजलि के निदेशक राजपाल वालिया की पत्नी शेफाली वालिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।

UCC: यूसीसी बिल को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने पर सीएम धामी ने जताया आभार, कहा-अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन


वहीं दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन दीपक मित्तल और राखी मित्तल साल 2020 से ही फरार चल रहे हैं। ईडी के सक्रिय होने के बाद मनी लांड्रिंग के मामले में उनके खिलाफ स्पेशल जज, पीएमएलए की कोर्ट में कार्रवाई चल रही है। कोर्ट ने मित्तल दंपती को चार मई 2024 को तलब किया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को ईडी की एक टीम हरिद्वार पहुंची और दीपक व राखी मित्तल के देवपुरा स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया। घर के बाहर ढोल बजाकर मुनादी की गई। तय तारीख पर कोर्ट में पेश न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें