श्रीनगर (गढ़वाल) के इंटर कॉलेज ढामकेश्वर की छात्रा शिवांगी का पंपिंग मॉडल पहाड़ के बिजली विहीन गांवों में पानी पहुंचाएगा।
परीक्षण के दौरान मॉडल 160 फुट की ऊंचाई तक पानी पहुंचाने में सफल रहा। शिवांगी के इस मॉडल का चयन राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के लिए किया गया है।
दसवीं की छात्रा शिवांगी ने एक ऐसा पंपिंग मॉडल ईजाद किया है, जो बिना बिजली व ईंधन के काफी ऊंचाई तक पानी पहुंचा सकता है।
पंपिंग मॉडल भौतिक विज्ञान के पास्कल के सिद्धात पर आधारित है। इसमें बड़ी टंकी को 50-60 फुट गहरे कुएं में डाला जाएगा। टंकी में लगे प्रेशर पंप से पानी को आसानी से लगभग दो हजार फुट तक की ऊंचाई तक पहुंचाया जा सकता है।