फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहकारी समितियों में चुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंध कमेटी के सदस्यों के होने हैं चुनाव, आज ली जाएंगी आपत्तियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की सहकारी समितियों में खाली पदों पर चुनाव के लिए समितियों की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।
सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पाण्डे के मुताबिक प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 12 नवंबर को जारी होगी। जबकि 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की ब्रिकी होगी। इसके बाद 15 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की अधिकतर सहकारी समितियों में पहले ही चुनाव हो चुके हैं। इस बीच कुछ समितियों में पद खाली रह गए थे। अब इन पदों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
19 और 20 नवंबर को होंगे चुनाव
देहरादून। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के मुताबिक प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव 19 और सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव 20 नवंबर को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें