फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थाटन के साथ साहसिक पर्यटन का केंद्र बन रहा उत्तराखंड : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एस्ट्रो, वेड इन व आध्यात्म से पर्यटन को मिल रही नई दिशा
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री ने सर्वश्रेष्ठ होम स्टे संचालकों को किया सम्मानित
-सीएम ने किया रोमांच, आध्यात्म व अनोखी संस्कृति उत्सव का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड तीर्थाटन के साथ साहसिक पर्यटन का केंद्र बन रहा है। चमोली से टिहरी झील तक, मसूरी से मुनस्यारी तक, प्रत्येक घाटी में रोमांच का नया संसार बस रहा है। पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए साहसिक खेलों के क्षेत्र में रोजगार नए अवसर खोले गए हैं।
सोमवार को मुख्यमंत्री ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में पर्यटन विभाग की ओर से रजत जयंती पर रोमांच, आध्यात्म व अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नीती में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन दौड़ कार्यक्रम के लोगो का अनावरण व पर्यटन विभाग की थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि एस्ट्रो, वेड इन उत्तराखंड व आध्यात्मिक डेस्टीनेशन राज्य के पर्यटन को नई दिशा दे रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर गाइड, नेचुरलिस्ट, टूर मैनेजर, स्ट्रीट फूड वेंडर में प्रशिक्षण से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। नई पर्यटन नीति बनने के बाद राज्य में 5500 करोड़ से अधिक की पर्यटन निवेश परियोजना पर काम चल रहा है। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों, जादूंग, दारमा घाटी, पंचाचुली बेस कैंप में भी गतिविधियां शुरू की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा, पर्यटन क्षेत्र में राज्य में हो रही निरंतर प्रगति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। वर्ष 2023 और 2024 में जखोल, हर्षिल, सुपी व गुंजी गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम के रूप में चयनित किया गया। वर्ष 2024-25 में इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म ने स्किल डेवलपमेंट इन रिस्पांसिबल टूरिज्म श्रेणी में उत्तराखंड को विशेष सम्मान प्राप्त किया गया। इस मौके पर विधायक खजान दास, सविता कपूर, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......
इन्हें किया सम्मानित
पर्यटन विभाग ने सर्वश्रेष्ठ होम स्टे संचालकों को संचालित किया। इसमें अल्मोड़ा जिले से हरेंद्र सिंह बिष्ट, बागेश्वर से मोहन चंद्र कांडपाल, चमोली से सरिता देवी, देहरादून से नीलम चौहान, हरिद्वार से सुनीता सिंह, चंपावत से नीरज जोशी, रुद्रप्रयाग से कैलाश पुष्पवाण, पौड़ी से त्रिभुवन उनियाल, पिथौरागढ़ से मथुरा दत्त कालोनी, नैनीताल से उमंग वासुदेव, टिहरी से जितेंद्र सिंह, उत्तरकाशी से अखिल पंत, ऊधमसिंह नगर से दीपक चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। राज्यभर के एस्ट्रो टूर गाइड एवं टूर मैनेजर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने काला नाग चोटी का सफल आरोहण करने वाले पर्यटन विभाग की ओर से चयनित पर्वतारोहियों और आईटीबीपी के 13 सदस्यीय दल को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें