पहलगाम हमले के विरोध में दून में विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। साथ ही मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शनिवार को श्री श्याम सुंदर मंदिर समिति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कैंडल मार्च निकाला। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर अमरदीप सिंह, गोविंद मोहन, हरमिंदर सिंह, मनोज सूरी, हरिओम हरजाई, तेजेंद्र हरजाई आदि मौजूद रहे। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री चेतना केंद्र बड़ोवाला में बैठक की गई। इसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिखकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, कौलागढ की पार्षद देवकी नौटियाल के नेतृत्व में लोगों ने हनुमान मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान अनुज नौटियाल, विनोद जोशी, निवास नौटियाल, सुशील भंडारी आदि मौजूद रहे।
ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री कर्मचारी यूनियन, इंप्लाइज यूनियन, प्रतिरक्षा मजदूर संघ समेत अनेक संगठनों ने पहलगाम हमले पर कड़ा आक्रोश जताया। ओएलएफ कर्मचारी यूनियन महामंत्री नीरज त्यागी ने कहा कि इस घटना से भारत का बच्चा-बच्चा गुस्से में है। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मनोज पुंडीर, संदीप जोशी, अनिल बडोला, सौरभ, जितेंद्र बहुगुणा, विनय मित्तल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
Iशोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि
I
पलटन बाजार स्थित श्री जंगम शिवालय में श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल की ओर से कार्यक्रम कर पहलगाम हमले का विरोध जताया। महंत कृष्णा गिरी महाराज और दिगंबर भरत गिरी महाराज ने शोकसभा में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।