फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ओंकार रोड पर पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले में शनिवार को दिलेराम बाजार स्थित जल संस्थान कार्यालय में अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपा।
विज्ञापन


जगमोहन मेंदीरत्ता ने कहा कि हर वर्ष पानी की समस्या होती है, लेकिन विभाग आश्वासन देने के बाद भी कोई निदान नहीं करता। गर्मी शुरू होते ही पानी की आपूर्ति बेपटरी हो गई है। सर्दियों में सुबह-शाम दो घंटे आपूर्ति होती थी, लेकिन अब यह मात्र एक घंटा रह गई है। इसके अलावा कभी सुबह, कभी शाम को आपूर्ति हो रही है। अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो कभी लाइनों की मरम्मत, बिजली व अन्य तरह के बहाने बनाए जाते हैं।



वहीं, दूसरे मोहल्लों में ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति हो रही है। सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपये बरबाद किए जा रहे हैं। उन्होंने नेशविला रोड से शुरू होने वाली तीन गलियों में पानी की बेहतर आपूर्ति की मांग की है। इस दौरान रमेश चड्ढा, यशपाल वोहरा, कमलेश गांधी, रंजीत सिंह, गजेंद्र वर्मा, अशोक शर्मा, सुचेता मित्तल, राजेश त्यागी, गौरव नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें