फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के लिए महिलाओं ने जाम किया हाईवे

Sat, 22 Nov 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के शीशमहल रामलीला मैदान से लापता लाडली कशिश का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। मासूम बच्ची के नहीं मिलने से क्षुब्ध महिलाओं ने नरीमन तिराहे पर शुक्रवार की सुबह चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
हाईवे पर वाहनों की कतारें लगने से घबराए पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शीघ्र बच्ची को बरामद करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। यहां से हटने के बाद महिलाएं थाने के सामने बैठी गईं। काठगोदाम पुलिस ने धारा 365 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कर्नल वार्ड शीशमहल निवासी रोडवेज कर्मचारी आईबी चंद्र के पुत्र कृष्णा चंद्र की शादी का गुरुवार को रामलीला मैदान में रिसेप्शन था। समारोह में पिथौरागढ़ जिले के पंडा निवासी ट्रांसपोर्टर महेश चंद्र का परिवार भी शामिल था।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर की सात वर्षीय बेटी कशिश रामलीला मैदान गेट पर खेलते समय अचानक लापता हो गई। साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि ब्राउन रंग का स्वेटर पहने एक व्यक्ति उसे जूस पिलाने और टॉफी देने के लिए बहला-फुसला रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने रात भर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कशिश का पता नहीं चल सका। कशिश के नहीं मिलने से क्षुब्ध परिजनों और महिलाओं ने शीशमहल क्षेत्र की महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह नरीमन तिराहे पर चक्काजाम कर दिया।

महिलाएं बच्ची को शीघ्र बरामद करने की मांग कर रही थीं। तिराहे पर जाम से नैनीताल रोड, काठगोदाम-चोरगलिया रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।

स्थिति गंभीर होने पर एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर, सीओ जीसी टम्टा, थानाध्यक्ष राजेश यादव मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि बच्ची को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

इस मामले में पड़ोसी जिलों के साथ यूपी पुलिस के थानों को भी सूचना दी गई है। आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने जाम समाप्त कर दिया।

मानसिक रोगी ने पुलिस को आधे घंटे तक किया परेशान
शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति ने बच्ची के पिता को फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी नहर में देखी गई है। जानकारी मिलने पर सीओ जीसी टम्टा तत्काल फोर्स लेकर आईटीआई रोड स्थित नहर पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद सूचना झूठी पाई गई। सीओ ने बताया कि सूचना देने वाला मानसिक रोगी था। उसने पुलिस को अनावश्यक परेशान किया है।

पुलिस की कई टीमें कर रहीं तलाश
सीओ जीसी टम्टा का कहना है कि बच्ची की तलाश करने के लिए काठगोदाम थाने से दो टीमें, एलआईयू और एसओजी की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस बच्ची को ढूंढने की हरसंभव कोशिश कर रही है। इस मामले में रोड के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें