देहरादून को बूढ़ी पेयजल लाइनों से जल्द ही छुटकारा मिलने जा रहा है। एडीबी शहर के 19 जोन में नई पेयजल लाइनें बिछाने जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट पर 126 करोड़ रुपए की लागत आएगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) अधिकारियों का दावा है कि एक महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा।
अंग्रेजी के जमाने में बिछीं पेयजल लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे आए दिन किसी ने किसी इलाके में पेयजल संकट बना रहता है।
ऐसी शिकायतों पर जल संस्थान कर्मी जर्जर लाइनों की मरम्मत कर देते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में समस्या फिर खड़ी हो जाती है। एडीबी अधिकारियों का दावा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद संकटग्रस्त इलाकों को राहत मिल जाएगी।
यह योजना वर्ष 2041 तक की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। फिलहाल प्रोजेक्ट से शहर के 3,65,235 लोगों को फायदा होगा।
प्रोजेक्ट तैयार है और दिसंबर में इसका कांट्रेक्ट दे दिया जाएगा। काम पूरा होते ही संबंधित क्षेत्र में नई लाइन से कनेक्शन दे दिए जाएंगे। 2041 तक इस प्रोजेक्ट से 8,210,24 लोगों को राहत मिलेगी।
- प्रभात राज, उप कार्यक्रम निदेशक, एडीबी
ये हैं जोन
डीएल रोड- आर्य नगर, अंबेडकर नगर, अरविंद रोड, सेवक आश्रम रोड, विष्णु रोड, मानसिंह वाला, नालापानी रोड, मलिन बस्तियां
दिलाराम बाजार- अरविंद मार्ग, न्यू कैंट रोड, कालिदास रोड, डोभालवाला, राजपुर रोड, करनपुर, सीमेंट रोड, ईसी रोड, क्रॉस रोड, तहसील रोड, अंसारी मार्ग, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, फालतु लाइन, परेड ग्राउंड
सीमेंट रोड- करनपुर, गुरुद्वारा रोड, सीमेंट रोड, नालापानी रोड, राजपुर रोड
राजेंद्र नगर- राम विहार, वनस्थली, सिरमौर मार्ग, किशन नगर, आनंद विहार, नरेंद्र विहार, अक्षय कॉलोनी, गांधीनगर, अल्कापुरी
डोभालवाला- कालिदास रोड, नीलकंठ विहार, बदरीनाथ कॉलोनी, नेशविला रोड, डोभालवाला, बकरालवाला
टेगोरविला- इंद्रा कॉलोनी, चुक्खूवाला, नेशिवला रोड का कुछ हिस्सा
विजय पार्क- सैयद मोहल्ला, राजेंद्र नगर, दीपलोक कॉलोनी, आदर्श विहार, विजय पार्क, विजय पार्क एक्सटेंशन
यमुना कॉलोनी- गोविंदगढ़, शांति विहार, टीचर्स कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी
झंडा मोहल्ला- भंडारी बाग, लक्खी बाग, लक्कड़ मंडी, रेलवे कॉलोनी, मुस्लिम कॉलोनी, सिंघल मंडी
इंदिरा नगर- वसंत विहार फेज-2, जल निगम कॉलोनी, संचार कॉलोनी
कांवली गांव- विष्णु विहार, कालिंदी एनक्लेव, प्रियदर्शनी एनक्लेव, कांवल गांव, व्योमप्रस्थ कॉलोनी
इंजीनियर्स एनक्लेव- अशोक विहार, एमडीडीए कॉलोनी जीएमएस रोड, इंजीनियर्स एनक्लेव, अलकनंदा एनक्लेव, द्रोणपुरी, शंभवी लोक, मिलन विहार
पटेलनगर- भंडारी बाग का कुछ हिस्सा, लक्खी बाग का हिस्सा, पूर्वी और पश्चिमी पटेलनगर, इंडस्ट्रियल एरिया
निरंजनपुर- इंजीनियर्स एनक्लेव का कुछ हिस्सा, जीएमएस रोड, नेहरू विहार, चमन विहार
रेस्ट कैंप- मद्रासी कॉलोनी, चंदर नगर, त्यागी रोड, रेस्ट कैंप
रेसकोर्स- चंदरनगर, पॉलिस लाइन, हरिद्वार रोड
नेहरूकॉलोनी- धर्मपुर, नेहरूकॉलोनी, हरिद्वार रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, संचार कॉलोनी, संजय कॉलोनी, अजबपुर, प्रगति विहार, विकास विहार, चंदर सिंह, गढ़वाली मार्ग, विष्णु विहार, रिस्पना पुरम
धर्मपुर- सुमन नगर, माता मंदिर, अजबपुर रोड, कैनाल रोड
अधोईवाला- अधोईवाला लोअर, चूना भट्टा कॉलोनी, आजादनगर, आदर्श विहार, शिवलोक कॉलोनी, वाणी विहार, भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडी कॉलोनी