फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लिपिकों को पदोन्नति का तोहफा

Thu, 26 Feb 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल में माध्यमिक शिक्षा के 83 कनिष्क लिपिकों को वरिष्ठ लिपिक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


पदोन्नत लिपिकों को 15 दिन में नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना है। अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल ने बताया मंडल कार्यालय में 102 वरिष्ठ लिपिकों के पद के लिए अर्ह पाया था, जिनमें से 19 कनिष्ठ लिपिकों की गोपनीय आख्या कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई।

मंडल के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बार-बार पत्र भेजे जाने के बाद भी 19 कनिष्ठ लिपिकों की गोपनीय आख्या नहीं भेजी गई। इस वजह से केवल 83 कनिष्ठ लिपिकों के लिए ही पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


पदोन्नति समिति की बैठक में अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह, प्रधानाचार्या जीजीआईसी नैनीताल मंजू पाल, विधि अधिकारी एमएम मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गणेश दत्त बहुगुणा मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने मुख्य सहायक, प्रशासनिक अधिकारी वर्ग की पदोन्नति सूची भी अविलंब जारी करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें