फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव आज

Thu, 26 Feb 2015 11:43 AM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में मुद्दे वही पुराने हैं।
विज्ञापन


पुरानी जेल परिसर में नये कोर्ट भवन के निर्माण और आधुनिक कैंटीन को छोड़ दें तो इस बार भी प्रत्याशी वकीलों के लिए चैंबर, पार्किंग की समस्या और नए वकीलों को मानदेय जैसे ही मुद्दे उठा रहे हैं।

उत्तराखंड की सबसे बड़ी दून बार एसोसिएशन के लिए आज मतदान होने वाला है। प्रत्याशियों का कहना है कि मतदाताओं ने उन पर विश्वास जताया तो लंबित समस्याओं को दूर करेंगे। मतदान से एक दिन पहले बुधवार को प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे दिखे।
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मुद्दे
- वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था
- पार्किंग की समस्या दूर करना
- पुरानी जेल परिसर में नये कोर्ट भवन का शीघ्र निर्माण
- नये वकीलों को मानदेय
- कैंटीन का आधुनिकीकरण
- एकेडमिक माहौल तैयार करना
- बार और बैंच के बीच बेहतर तालमेल
- बंद चैंबर नये अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराना

जूनियर वकीलों के सामने बैठने की सबसे बड़ी समस्या है, चैंबर न होने से उनका मनोबल टूटने लगता है। नये कोर्ट भवन के निर्माण की फाइल सरकार और शासन के बीच लटकी है, सरकार पर दबाव बनाकर इस काम को कराया जाएगा। नये कोर्ट भवन से कई समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, अध्यक्ष पद प्रत्याशी

चुनाव जीता तो चैंबर और पार्किंग की वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान कराऊंगा। नये अधिवक्ताओं को मानदेय के साथ ही एकेडमिक माहौल तैयार किया जाएगा, कैंटीन को अत्याधुनिक किया जाएगा। इसके अलावा महिला अधिवक्ताओं के लिए कक्ष का निर्माण कराऊंगा।
- मनमोहन कंडवाल, अध्यक्ष पद प्रत्याशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें