फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या: विकासनगर बाजार में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की समस्या से बाजार में आने वाले लोग बेहद परेशान है। नगर पालिका, पुलिस व राजस्व प्रशासन के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यह स्थिति तब है जब यात्रा सीजन में बाजार से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही यातायात का दबाव है।
विज्ञापन

दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विकासनगर बाजार क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग व फुटपाथ पर लग रही दुकानों के चलते हर समय जाम की स्थिति पैदा हो रही है। विकासनगर के बाजार में भारी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं। वाहनों की बेतरतीब तरीके से पार्किंग किए जाने के कारण बाजार खुलने के समय से ही जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा बाजार में लोडिंग व अनलोडिंग करने वाले वाहनों से भी जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ह्यूमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा का कहना है कि दुकानों के सामने बने फुटपाथ पर सामान लगाने, सड़क किनारे पर लगने वाले रेहड़ा-ठेली व वाहनों की पार्किंग के चलते बाजार में जाम लगता रहता है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि जाम की समस्या कें संबंध में पुलिस व नगर पालिका को साथ लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें