फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को स्कूल छोड़ने प्रियंका वाड्रा पहुंची देहरादून

Wed, 27 Jul 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा देहरादून पहुंची। वह यहां अपने बेटे रेहान को द दून स्कूल में समर वैकेशन खत्म होने के बाद छोड़ने आई थीं। प्रियंका इसके बाद राजभवन गईं। रात करीब 11 बजे वह ट्रेन से लौट गईं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रियंका वाड्रा नंदा देवी एक्सप्रेस से दून पहुंची। जानकारी के मुताबिक यहां से वह सीधे बेटे रेहान को लेकर द दून स्कूल गईं। स्कूल में छुट्टियां खत्म हो गई हैं। लिहाजा, अब रेहान की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूल में थोड़ी देर रुकने के बाद प्रियंका यहां से राजभवन पहुंची।

शाम तक प्रियंका राजभवन में रहीं। इसके बाद रात को नंदा देवी एक्सप्रेस से लौट गईं। कई कांग्रेसियों को प्रियंका के पहुंचने की भनक लगी और वे मिलने के लिए प्रयास करते नजर आए। दून स्कूल के मीडिया निदेशक पीयूष मालवीय ने बताया कि हाल ही में समर वैकेशन खत्म हुई है। हालांकि उन्होंने प्रियंका के आने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें