फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः कब्जेदारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Wed, 27 Jul 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
land - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को एक और तोहफा दिया है। प्रदेशभर में वर्ग तीन की भूमि के पट्टेदारों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार के लिए विनियमितीकरण को शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब दशकों से गैरकानूनी तरीके से सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को मालिकाना हक मिल जाएगा।
विज्ञापन


राज्य के विभिन्न जिलों में हजारों हेक्टेयर सरकारी जमीन है जिसपर लोगों के कब्जा हैं। जमीनों पर कब्जा हटाने को लेकर कई बार प्रयास किया गया, लेकिन सरकार को सफलता नहीं मिल पाई। लिहाजा, अब ऐसे लोगों को मालिकाना हक देने की योजना बनाई गई है।

राजस्व सचिव डीएस गर्ब्याल ने बताया कि वर्ग तीन और वर्ग चार की जमीनों पर अधिकार के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। बताया कि मालिकाना हक के लिए असामी पट्टाधारकों से वर्तमान सर्किल रेट का 20 प्रतिशत और वर्ग चार की जमीन के लिए 10 प्रतिशत विनियमितीकरण शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि सरकार को विनियमितीकरण से करोड़ों रुपये के राजस्व की प्राप्ती होगी। दूसरी ओर सरकार ने नैनीताल जिले की नगर पंचायत लालकुंआ में भी कब्जाधारकों और पट्टेधारकों को भी भूमिधरी का अधिकार देने के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। सचिव राजस्व डीएस गर्ब्याल का कहना है कि शासनादेश जारी होने के बाद सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे विनियमितीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें