फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव प्रमाणपत्र नहीं दे रहे निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के विभिन्न निजी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कई साल से बहुत कम वेतन पर नौकरी कर रहे टेक्नीशियन संवर्ग के युवकों ने अनुभव प्रमाणपत्र न दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इसके चलते वह सरकारी सेवा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

युवकों का कहना है कि उत्तराखंड में विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई साल बाद टेक्नीशियन संवर्ग में पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इसमें दो साल का अनुभव प्रमाणपत्र मांगा गया है। लेकिन कई निजी मेडिकल अस्पताल व कॉलेज अनुभव प्रमाणपत्र नहीं दे रहे हैं। इसके लिए उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। इनमें कई सरकारी नौकरी के लिए आवेदन के लिए तय अपनी उम्र सीमा पार कर चुके हैं। जबकि, कई ऐसे हैं जो कुछ समय बाद यह उम्र सीमा पार कर देंगे। उनका कहना है कि अगर वह खुलकर अधिकारियों के सामने अपनी बात रखते हैं या आंदोलन करते हैं तो मेडिकल अस्पताल उन्हें अनुभव प्रमाणपत्र देने के बजाय नौकरी से हटा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी मामले को दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें