शुक्रवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। भले ही तीर्थनगरी में मोदी कम समय के लिए जनता से रूबरू हुए, लेकिन उन्होंने मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा किए हंगामे पर खूब भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा तो इस 125 साल पुरानी पार्टी को पुरात्तव विभाग खाजेगा।
25 मिनट के अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने के आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नकारात्मक रवैये के कारण ही आज कांग्रेस विलुप्त हो गई है और उसे हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने अपना हर पल जनता को समर्पित किया है, लेकिन विपक्ष में बैठी पार्टी जनता के विकास में बाधक बन रही है। कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से लोकतंत्र का नुकसान हो रहा है।