फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से बोले मोदी, अभी हमें बहुत दूर जाना है

Fri, 11 Sep 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे ऋषिकेश पहुंच गए। जहां उत्तराखंड राज्यपाल केके पॉल और मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


जिसके बाद पीएम मोदी ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग 25 मिनट तक जनता को संबोधित किया। इस दौरान वह इतने कम समय में विशाल भीड़ देखकर बेहद खुश हुए।

आईडीपीएल मैदान में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में ऐसे विशाल आयोजन के लिए वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं और जनता का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि ये तो शुरूआत है, अभी तो बहुत दूर जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने इतने कम समय में अपना मन बदल लिया है।
विज्ञापन


हम ऐसा हिंदुस्तान देना चाहते हैं जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो। 2022 तक देश के हर घर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी। मोदी ने कहा कि हमने सवा साल में पूरी मेहनत से काम किया है। जिसका परिणाम यह हुआ है कि जनता आज हमारे साथ है। स्कूल में बच्चियों के लिए शौचालय निर्माण करवाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के प्रशंसा करते हुए कहा कि ऊपर परमात्मा हमारी रक्षा करता है और नीचे उत्तराखंड के जवान हमारी रक्षा करते हैं। यहां हर घर से एक जवान सेना में है। वन रैंक वन पेंशन पर मोदी ने कहा कि हमारे जवानों का सम्मान बड़ा है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि हमारे जवानों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिले।

अंत में मोदी ने स्वागत सम्मान का मैं बहुत आभारी हूं यह कहकर अपना संबोधन समाप्त किया और स्वामी दयानंद गिरी से मिलने आश्रम की ओर चल दिए।
विज्ञापन

भगवा झंडे और बैनर से पटा शहर

बताया गया कि जनता को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए आईडीपीएल हॉकी मैदान में मोदी की स्वागत सभा आयोजित की गई है।

हालांकि प्रधानमंत्री अपने पूर्व निर्धारित समय पर तीर्थनगरी नहीं पहुंचे। लेकिन भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के ऋषिकेश आगमन पर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया।

इससे पहले गुरुवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि पीएम मोदी का दयानंद आश्रम का कार्यक्रम निजी है, लेकिन उनके तीर्थनगरी में आगमन के चलते कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तह‌त प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी, दून और टिहरी मंडल पदाधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक यमकेश्वर विजया बड़थ्वाल, प्रदेश मंत्री नरेश बंसल, संजय कुमार, जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, मंडलाध्यक्ष कपिल गुप्ता, इंद्र कुमार गोदवानी, जयदत्त शर्मा, पंकज शर्मा, गुरूपाल बत्रा, नवनीत राजपूत, भरत लाल, दिनेश सती, राजपाल ठाकुर, गंभीर सिंह राणा, सुदेश कंडवाल मौजूद थे।

मोदी के स्वागत में भाजपाइयों ने पूरे शहर को भगवा झंडों और बैनरों से पाट दिया है। आईडीपीएल सिटी गेट से लेकर दयानंद आश्रम तक रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें