फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ कागजों में चल रहे हैं सरकारी स्कूल

Wed, 26 Nov 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में तीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय केवल कागजों पर चल रहे हैं। हकीकत यह है कि इन विद्यालयों का निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है लेकिन सालों से ये गिनती में शामिल हैं। शिक्षा विभाग की फाइलों में 679 विद्यालय संचालित हैं लेकिन जमीन पर 676 ही मौजूद है।
विज्ञापन


विद्यालयों का निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू नहीं
बहादराबाद ब्लॉक स्थित उत्तम नगर, भल्डियाना तथा रुड़की ब्लाक में खाता खेड़ी राजकीय प्राथमिक स्कूल विभाग की ओर से गिनती में शामिल हैं। पिछले दिनों उत्तम नगर निवासी महावीर सिंह खरोला ने मुख्य विकास अधिकारी को इस संबंध में शिकायत भी की थी।

जांच में उत्तम नगर में स्कूल का नहीं होना पाया गया था। उन्होंने बताया कि स्कूल नहीं होने से बच्चों को 10-10 किलोमीटर दूर स्थित प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता है। जबकि विभाग की सूची में स्कूल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


खरोला ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने गांव में आकर स्कूल का पता पूछा था। लोगों ने उससे कारण पूछा तो उसने खुद को शिक्षक बताते हुए टिहरी से स्थानांतरित होकर यहां ज्वाइन करने की बात कही थी। लेकिन स्कूल मौजूद नहीं होने के चलते वह वापस चला गया।

विभाग में संचालित स्कूलों के गलत आंकडे़ होने के चलते उप शिक्षा अधिकारी बहादराबाद की ओर से एक अक्तूबर को जारी आदेश पत्रांक संख्या 1184 के अनुसार शिक्षिका बिंदु देवी को राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिल्डियाना आवंटित कर दिया गया। लेकिन वास्तव में वहां विद्यालय ही नहीं है। बाद में इस शिक्षिका को राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाभरी में ज्वाइनिंग कराई गई।

तीनों विद्यालयों का सालों पहले निर्माण कार्य शुरु कराया गया था लेकिन बजट नहीं मिलने के चलते काम पूरा नहीं हो सका। विभागीय अभिलेखों में स्कूलों की गिनती जरूर शामिल रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो शिक्षकों के पद खत्म हो सकते हैं। पैसा मिलने पर निर्माण पूरा कर लिया जाएगा और शिक्षक नियुक्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- जगमोहन सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें