फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जून को बाबा केदार के दर्शन करेंगे प्रणव मुखर्जी

Tue, 14 Jun 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की 22 जून को होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की चर्चा के साथ ही सुरक्षा के फूलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति केवल एक दिन के लिए ही यहां आएंगे।

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 22 की सुबह जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे केदारनाथ धाम जाएंगे। सुबह केदारनाथ दर्शन के बाद वापस देहरादून आ जाएंगे। वह दोपहर से शाम छह बजे तक राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल डा. केके पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत, देहरादून के मेयर विनोद चमोली, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह और डीजीपी एमए गणपति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ में मौसम खराब होने की स्थिति में गौचर में राष्ट्रपति का एयरक्राफ्ट उतारा जाएगा। केदारनाथ और गौचर में जरूरी दवाओं के साथ डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से भी सभी जरूरी इंतजाम समय से करने के निर्देश मुख्य सचिव ने बैठक में कही। बैठक में डीजीपी एमए गणपति, प्रमुख सचिव गृह उमाकांत पंवार, एडीजी अनिल रतूड़ी, अशोक कुमार, डा. भूपिंदर कौर औलख, कमिश्नर गढ़वाल सीएस नपलच्याल, डीएम देहरादून रविनाथ रमन, डीएम रुद्रप्रयाग राघव लंघर के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
- दिल्ली से अपने विशेष एयरक्राफ्ट से चलकर सुबह 8.50 जौलीगग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- सुबह 9.40 पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ मंदिर के पीछे हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
- हैलीपैड से सुबह 10 बजे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे
- मंदिर में दर्शन एवं पूजा-पाठ के लिए 10.40 तक मौजूद रहेंगे।
- इसके बाद मंदिर से निकलकर 10.50 बजे वापस हैलीपैड पहुंचेंगे।
- यहां हेलीकॉप्टर से वे दिन में 11 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।
- देहरादून आने के बाद वे शाम छह बजे तक लंच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें