president of india kedarnath visit postponed
महामहिम राष्ष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी के केदारनाथ भ्रमण पर मौसम की मार भारी पड़ गई। दो बार के प्रयास के बाद भी हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से आगे उड़ान नहीं भर पाया, जिस कारण महामहिम को वापस देहरादून लौटना पड़ा। ऐसे में केदारनाथ में मौजूद अधिकारी/कर्मचारी, सुरक्षा जवान सहित यात्री मायूस हो गए।
मंगलवार रात्रि से केदारनाथ में हो रही हल्की बारिश व छाए कोहरे के कारण, महामहिम राष्ट्रपति बुधवार को धाम नहीं पहुंच पाए। प्रात: 9.30 मिनट पर महामहिम राष्ट्रपति को लेकर भारतीय वायु सेना के तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग के ऊपर से गुजरे और 9.40 बजे केदारघाटी में पहुंचे। लेकिन गौरीकुंड से आगे घना कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर धाम की तरफ नहीं बढ़ सके।
तीन राउंड प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर हेलीकॉप्टर द्वारा वापस ग चर हवाई पट्टी पर लैडिंग की गई। यहां उत्तराखंड विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व कर्णप्रयाग के विधायक ने महामहिम राष्ष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की अगुवानी की। इस दौरान सेना के पायलेट व अधिकारी केदारनाथ व केदारघाटी के मौसम की जानकारी लेते रहे।
घना कोहरा होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाई
president of india kedarnath visit postponed
करीब एक घंटा इंतजार के बाद तीनों हेलीकॉप्टर ने प्रात: 11 बजे पुन: केदारघाटी में प्रवेश किया। लेकिन हल्की बारिश और घना कोहरा होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाई।
एक हेलीकॉप्टर रामबाड़ा तक पहुंचा भी, लेकिन घाटी में घना कोहरा होने के कारण वापस लौट गया और सवा 11.2 बजे तीनों हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी और दोपहर 12.10 मिनट पर जौलीग्रांट हेलीपैड पर लैडिंग की।
उधर, केदारनाथ में प्रात: 6 बजे से शासन, प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी और सुरक्षा जवान मुस्तैद हो गए थे। कमिश्नर सीएस नपलच्याल, आईजी संजय गुंज्याल, आईजी इंटेलीजेंस, डीएम डा. राघव लंगर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के दिशा-निर्देशन के बाद प्रात: 7 बजे से केदारपुरी में आवाजाही बंद कर दी गई थी।
वीआईपी हेलीपैड से लेकर मंदिर और एमआई-26 हेलीपैड से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए थे।
8 बजे तक खाली हो गया था मंदिर
kedarnath dham after three years of disaster
- फोटो : amar ujala
महामहिम राष्ट्रपति के केदारनाथ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंदिर में दर्शनार्थियों ने प्रात: 8 बजे तक बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान करीब चार सौ श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे।
इसके बाद मंदिर खाली हो गया था। प्रशासन व पुलिस द्वारा अन्य यात्रियों को एमआई-26 हेलीपैड और बायोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र में रोक दिया गया। प्रात: 11 बजे के बाद केदारनाथ में मंदिर में दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया।
छाई मायूसी...
महामहिम के स्वागत के लिए केदारनाथ में प्रशासन, पुलिस और निम द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई थी। पालकी से लेकर एटीवी सजकर तैयार थी। वीआईपी हेलीपैड से लेकर वीआईपी स्नानघाट और मंदिर तक काल कारपेट बिछी हुई थी।
राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे जवानों से लेकर आला अधिकारी और श्रद्धालु सभी उत्साहित थे। लेकिन खराब मौसम ने सभी का उत्साह ठंडा करते हुए उमंग और उल्लास से भरे केदारपुरी में मायूसी छा दी।
Published By : Nirmala Suyal