फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Uttarakhand Visit: 23-24 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, तैयारी शुरू

Tue, 16 Apr 2024 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने बैठक कर अधिकारियों को सुरक्षा के साथ सड़कों की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले संबंधित विभागों सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। सुरक्षा के साथ सड़कों की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटि रहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

Lok Sabha Election 2024:  कोटद्वार में अमित शाह की जनसभा, कहा-देश में धर्म के आधार पर कानून नहीं होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गृह विभाग की ओर से राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, सचिन कुर्वे मौजूद थे। देहरादून, टिहरी व पौड़ी के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें