फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave: उत्तराखंड में लू से बचाव की तैयारी; हर जिले में बनेंगे हीट स्ट्रोक रूम, तत्काल मिलेगा उपचार

Fri, 22 May 2026 11:25 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लू से बचाव व उपचार के लिए विशेष कमरों में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस सॉल्यूशन, आवश्यक दवाइयां और वेंटिलेटर जैसी व्यवस्थाएं की जाएं।
विज्ञापन
हीटवेव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव व उपचार के लिए तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा की ओर से प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष हीट स्ट्रोक रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए, जिससे लू से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन


महानिदेशक ने कहा-विशेष कमरों में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस सॉल्यूशन, आवश्यक दवाइयां और वेंटिलेटर जैसी व्यवस्थाएं की जाएं। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी लू से संबंधित बीमारियों के उपचार व आपातकालीन प्रबंधन के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Uttarakhand: पहाड़ में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश, मैदान में गर्मी बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से लू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी गई है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें