फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, 12 या 13 जून को ले सकते हैं शपथ

Fri, 10 Jun 2022 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। 14 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 12 या 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। बजट सत्र से पहले 12 या 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा स्थित स्व. प्रकाश पंत भवन के सभागार में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। 14 जून से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 12 या 13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर शपथ की तारीख तय होनी बाकी है। विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है। 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की ओर से मुख्यमंत्री को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री उपचुनाव जीत कर सदस्य निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें