फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश सरकार ने शुरू की आगामी बजट की तैयारी, विभागों से मांगे प्रस्ताव

Thu, 14 Nov 2024 05:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बजट के लिए 20 दिसंबर तक सभी विभागों को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही  सशक्त उत्तराखंड के रोडमैप को ध्यान में रखकर प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सत्र की पहली छमाही पूरी होने के बाद प्रदेश सरकार आगामी बजट की तैयारी में जुट गई है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जारी वित्तीय वर्ष के लिए पुनरीक्षित (रिवाइज) बजट प्राक्कलन भी मांगे हैं।

सचिव वित्त दिलीप जावलकर के मुताबिक, सभी प्रशासनिक विभागों को आगामी वर्ष की आय, व्यय, नई मांग, जेंडर बजट व पदों की सूचना के संबंध में 20 दिसंबर तक एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के माध्यम से भेजने को कहा है। नई मांगों के प्रस्ताव सचिव स्तर से आईएफएमस के माध्यम अलग से भेजे जाएंगे। प्रस्ताव तैयार करते समय सीमित संसाधनों के मद्देनजर मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन के सिद्धांत का पालन करने को भी कहा गया है। विभागों से अपेक्षा की गई है कि वे आखिरी क्षणों में प्रस्तावों के दबाव से बचने के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun AQI: हर तरफ धुंध-धुआं...और खराब हुई हवा...सप्ताह में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

रोडमैप ध्यान रखा जाए

बजट मांग करने से पूर्व पूरे शासनादेश में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। आगामी बजट व्यवस्था के प्रस्ताव तैयार करते समय राज्य सरकार की नीति सशक्त उत्तराखंड@25 के तहत अल्पकालिक (दो वर्ष), मध्यकालिक (पांच वर्ष) व दीर्घकालिक (10 वर्ष) के रोडमैप को ध्यान में रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें