फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनिन को सिडकुल लाने की तैयारी, जमीन का हुआ सर्वे

Mon, 09 Jul 2018 07:48 AM IST
चंदन बंगारी, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
मोनिन कंपनी
विज्ञापन

विश्व की नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी मोनिन को काशीपुर के सिडकुल में लाने की तैयारी की जा रही है। फ्रांस की सौ साल से अधिक पुरानी यह कंपनी कॉकटेल, मॉकटेल सीरप सहित कई उत्पाद तैयार करती है। उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश सरकार भी कंपनी को अपने राज्य में स्थापित करने की कवायद कर रही है। कंपनी स्तर से अभी इस संबंध में निर्णय नहीं हो सका है। अगर कंपनी स्थापित होती है तो हजारों लोगों को रोजगार के अवसर हासिल होंगे।

विज्ञापन


दरअसल फ्रांस की कंपनी मोनिन भारत में अरबों रुपयों के निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। फ्रांस में वर्ष 1912 में स्थापित मोनिन कंपनी कॉकटेल, मॉकटेल सीरप, सॉस, प्रीमियम आर्गेनिक सीरप, फ्लेवर्ड वाटर सहित अनेक उत्पाद तैयार करती है। कंपनी के विश्व में कनाडा, यूएसए सहित 140 देशों में उत्पाद बिकते हैं। मोनिन के उत्पाद बेहद पसंद किए जाते हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड सरकार और अफसरों से संपर्क किया था। काशीपुर के सिडकुल में कंपनी के निवेश के लिए 15 एकड़ जमीन को देखा गया था। इंटरनेशनल कंपनी के निवेश से सरकार के साथ ही हजारों बेरोजगारों को भी फायदा पहुंचेगा।

सरकार और अफसर कंपनी के प्रदेश में निवेश को लेकर कवायद कर रहे हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में भी कंपनी ने निवेश की संभावनाएं तलाशी हैं। कंपनी के निवेश को लेकर उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश सरकार में प्रतिस्पर्धा चल रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी निवेश को लेकर होने वाले फायदों का आकलन कर रही है, लेकिन अगर कंपनी सिडकुल में आती है तो यह सरकार के लिए भी बड़ा अचीवमेंट होगा। यही कारण है कि कंपनी को उत्तराखंड में लाने की कोशिशें बेहद तेजी से की जा रही हैं। 
विज्ञापन


मोनिन कंपनी ने अभी तय नहीं किया है कि उसे उत्तराखंड में आना है या आंध्र प्रदेश जाना है। हमारी कोशिश है कि कंपनी सिडकुल में आए और इसके लिए प्रयासरत भी हैं। 
विज्ञापन

- सौजन्या, एमडी, सिडकुल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें