ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चूड़ेश्वर सेवा समिति की बैठक में चूड़धार स्थित मंदिर के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। रविवार को विकासनगर में आयोजित बैठक में जौनसार बावर के साथ ही हिमाचल प्रदेश के कई लोगों ने प्रतिभाग किया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बलदेव चौहान ने कहा कि समिति का कार्य चूड़धार स्थित चूड़ेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के कल्याण के लिए कार्य करना है। अधिक से अधिक लोगों को चूड़ेश्वर धाम के बारे में जानकारी देने के लिए जगह-जगह बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर संरक्षक अमर सिंह चौहान, हरिनंद मेहता, शिवेंद्र चंदेल, सतीश ठाकुर, रमेश शर्मा, नारायण सिंह चौहान, सीताराम, सुनील, कमल, पीएस नेगी जयपाल चौहान, केशर सिंह नेगी, हीरा सिंह चौहान, नंदलाल भारती, टीकाराम शाह, श्रीचंद शर्मा, अर्जुन सिंह चौहान, पं. केशवराम, महेंद्र आदि मौजूद रहे।