प्रधानमंत्री मोदी जा सकते आदि कैलाश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ का दौरा प्रस्तावित है। वे वाइब्रेंट विलेज गुंजी जाकर स्थानीय लोगों से मिले। साथ ही नारायण आश्रम में ध्यान करेंगे। मोदी के आदि कैलाश भी जाने की चर्चा है। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें...नैनीताल : अगले माह दशहरा एक दिन...दिवाली होगी हर रात, पूरे महीने अंधियारे में रंगारंग दिखेगा आसमान
आदि कैलाश के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। हेली सेवा संचालन की अनुमति डीजीसीए से दी जाती है। -सी. रविशंकर, सीईओ, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण।