चारधाम को ऑलवेदर रोड से जोड़ने के बाद अब केंद्र सरकार का फोकस चारों धामों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य आरंभ हो चुका है। इस परियोजना को विस्तार देकर इसे बदरीनाथ और केदारनाथ तक बढ़ाया जाएगा।
प्रस्तावित चारधाम रेल परियोजना 327 किमी की है। डोईवाला से गंगोत्री और देहरादून से उत्तरकाशी को रेल लाइन से जोड़ने की इस योजना का पायलट सर्वे हो चुका है। परियोजना पर 43 हजार करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके तहत 21 नए स्टेशन, 61 सुरंग, 59 पुल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। रेल लाइन का 279 किमी हिस्सा सुरंगों में होगा।