फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। कोरोना संकट का हवाला देते हुए टैक्स जमा नहीं करने वाले हजारों व्यावसायिक वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई की तैयारी में है। ऐसे वाहन संचालकों को नोटिस जारी करने के साथ ही उनकी गाड़ियों को सीज करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

पहले चरण में दो हजार से अधिक व्यावसायिक वाहनों को चिह्नित किया गया है, जिनका लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कराया है। टैक्स जमा नहीं कराने से विभाग को टैक्स के तौर पर लाखों की चपत लग रही है। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि पिछले दो साल से टैक्स जमा नहीं कराने वाले दो हजार से अधिक वाहन स्वामियों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे वाहन संचालकों की सूची एआरटीओ प्रवर्तन को सौंपी जाएगी। ताकि, विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
बता दें कि व्यावसायिक वाहन संचालकों द्वारा कोरोना संकट का हवाला देकर टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा है। संचालकों का कहना है कि कोरोना संकट के चलते उनकी कमाई नहीं हो पा रही है ऐसे में वह टैक्स जमा कराने की स्थिति में नहीं है। इतना ही नहीं वाहन संचालक अपनी यूनियनों के जरिए सरकार-शासन और परिवहन विभाग पर टैक्स माफी का भी दबाव बना रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग टैक्स में छूट देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें