फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर सराफ लूटकांडः लुटेरे करन और सोनू पर अब दस हजार का इनाम

Fri, 29 Nov 2019 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आईजी की संस्तुति पर डीजी ने बढ़ाई इनामी राशि
  • प्रेमनगर में सराफ  से लाखों का सोना लूटने के मामले में हैं दोनों आरोपी
विज्ञापन
आरोपियों की फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के सराफ  लूटकांड में मोस्ट वांटेड करन शिवपुरी और सोनू यादव पर इनाम की राशि बढ़कर अब 10 हजार रुपये हो गई है। आईजी की संस्तुति पर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुरस्कार राशि बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर में सात अक्तूबर को देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार से लूटपाट करने वाले करन शिवपुरी और सोनू यादव पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। पुलिस ने उन पर शिकंजा कसने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। पुलिस उनके पीछे दिल्ली से लेकर गोवा तक गई। लेकिन दोनों का सुराग नहीं मिल पाया।

 

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने टॉप बाइकर्स में शुमार करन शिवपुरी निवासी दून और सोनू यादव निवासी दिल्ली के खिलाफ ढाई हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर एक लाख रुपये की संस्तुति शासन को भेजी थी। आईजी रौतेला ने पुरस्कार राशि पांच-पांच हजार कर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार को संस्तुति की थी। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने दोनों लुटेरों पर पुरस्कार राशि 10 हजार रुपये घोषित कर संस्तुति डीजीपी को भेज दी है। डीजीपी पुरस्कार राशि बढ़ाकर शासन को संस्तुति करेंगे। 

जिले में 10 हजार से बड़ा कोई इनामी नहीं 


देहरादून जिले में वैसे तो इनामी बदमाशों की संख्या 37 के करीब है, लेकिन किसी बदमाश पर दस हजार से ऊपर का इनाम नहीं है। करन और सोनू के अलावा पांच ऐसे और बदमाश हैं, जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम है। इन पर हत्या और धोखाधड़ी के आरोप हैं। यह इनाम भी 1998 के आसपास के हैं। बाकी बदमाशों पर डेढ़ हजार से लेकर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें