फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर प्रेमनगर में पेट्रोल पंप सीज

Thu, 26 Sep 2013 08:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में प्रेमनगर-ठाकुरपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


तहसील और डीएसओ कार्यालय की टीम ने पंप को सीज किया। इस दौरान तेल कंपनियों के अधिकारियों ने अधिकारियों को भ्रमित करने की भी कोशिश की।

शुरु से ही सुर्खियों में रहा
आरकेडिया क्षेत्र में हाईटेंशन लाईन के नीचे बना इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का पेट्रोल पंप बनने के समय से ही सुर्खियो में आ गया था।

जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी से एनओसी मिलन के बाद जनवरी-फरवरी महीने में पेट्रोल पंप बना था। विकलांग महिला के नाम पर आवंटित पंप पर मानकों की अनदेखी करने का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया गया था।

पिटकुल से डीएम ने मांगी रिपोर्ट
इस संबंध में लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत भी की थी। इसके अप्रैल महीने में जिलाधिकारी ने पिटकुल से इसके संबंध में रिपोर्ट मांगी।

पिटकुल की रिपोर्ट सही पाए जाने पर 3 जून को जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप को दी गई एनओसी कैंसिल कर दी। जिलाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति विभाग के वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक वीके नागर, वरिष्ठ निरीक्षक आरएन भट्ट, तहसीलदार आदि पंप पर पहुंचे।
विज्ञापन


जैसे ही कर्मचारियों को सील करने की कार्रवाई शुरू की, तभी तेल कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पंप के कर्मचारियों और तेल कंपनी के अधिकारियों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन जिलाधिकारी के आदेशों का हवाला देते हुए अंत में पंप को सीज कर दिया गया।

आखिर क्यों नहीं लीग सील
पेट्रोल पंप को सीज करने पहुंची टीम ने पंप पर कोई सील नहीं लगाई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारियों ने सीज करने के नाम पर सिर्फ पेट्रोल पंप की रीडिंग को नोट की और पंप से तेल बेचने पर पाबंदी लगा दी है।

पंप में मौजूद पेट्रोल का क्या होगा इस संबंध में पंप सीज करने गए अधिकारी कुछ नहीं बोले। इसको लेकर तेल कंपनी के अधिकारी और टीम के साथ गए अधिकारी की जमकर बहस भी हुई।
विज्ञापन


पंप किसी का, चला रहा कोई
प्रेमनगर-ठाकुरपुर मोटर मार्ग के बीच स्थित पेट्रोल पंप मंजीत वालिया नाम की महिला के नाम पर आवंटित है।

बताया जा रहा है कि महिला विकलांग है, इसलिए चरणजीत भाटिया को पंप चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार भाटिया ने पंप लीज पर लिया हुआ है, जिसका महीने में कुछ हिस्सा दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें